कार्यक्रम

विभिन्न आध्यात्मिक व समाजसेवी संस्थाओं ने किया प्रख्यात भागवताचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री को सम्मानित

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। छटीकरा रोड़-वैष्णो देवी मन्दिर के सामने स्थित श्रीगोपीनाथ धाम में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव एवं ठाकुर श्रीगोपीनाथजी महाराज के पाटोत्सव के अंतर्गत दिव्य शक्ति अखाड़ा परिषद, ब्रज सेवा संस्थान, अ.भा. वर्षीय ब्राह्मण महासभा व ब्रज जन सेवा समिति के द्वारा संयुक्त रूप से व्यासपीठाधीन प्रख्यात भागवताचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री महाराज का उनके द्वारा धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में की गई अविस्मरणीय सेवाओं के लिए सम्मान किया गया।उन्हें यह सम्मान दिव्य शक्ति अखाड़ा परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व ब्रज जन सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा आदि ने ठाकुरजी का चित्रपट, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट कर व शॉल ओढ़ाकर दिया।
दिव्य शक्ति अखाड़ा परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ ने कहा कि भागवताचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री महाराज धर्म व अध्यात्म जगत की बहुमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने अल्प आयु में ही कई धर्म ग्रंथो का अध्ययन कर भारतीय वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार किया है।जो कि अविस्मरणीय है।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि भागवताचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण, श्रीमद्रामायण, शिव महापुराण एवं श्रीमद्देवीभागवत आदि धर्म ग्रंथों के माध्यम से देश-विदेश के असंख्य व्यक्तियों को धर्म के मार्ग से जोड़ने का कार्य जो अभूतपूर्व कार्य किया है, वो अति प्रशंसनीय है।
महोत्सव के अंतर्गत व्यासपीठ से भागवताचार्य सुरेश चंद्र शास्त्री महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को प्रहलाद चरित्र, गजेंद्र मोक्ष, वामनावतार, श्रीरामावतार एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा का रसास्वादन कराया।
इस अवसर पर गोपीनाथ धाम के अध्यश आचार्य विष्णुकांत शास्री, नंदकिशोर व्यास, आचार्य नवीन कृष्ण शास्त्री एवं आचार्य ईश्वरचंद्र रावत आदि की उपस्थिति विशेष रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234199
This Month : 2497
This Year : 33702

Follow Me