कार्यक्रम

सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल ने किये श्रीबाँकेबिहारी जी महाराज के दर्शन

 

श्रीहरिदास पीठाधीश्वर महाराज से प्राप्त किया आशीर्वाद, जुटाई ब्रज संस्कृति के विषय में गहन जानकारी

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।ब्रज भ्रमण के अंतर्गत श्रीधाम वृन्दावन पहुँचे सरकारी अधिकारीजनों के सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल ने जन-जन के आराध्य ठाकुर श्रीबाँकेबिहारीजी महाराज के दर्शन क़र राष्ट्रोन्नति की प्रार्थना की।साथ ही श्रीहरिदास पीठाधीश्वर, इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं ब्रज संस्कृति के विषय में व्यापक जानकारी जुटाई।
सुबह करीब 10 बजे वृन्दावन पहुँचे इस दल ने सर्वप्रथम प्राचीन श्रीहरिदास पीठ मंदिर में संगीत सम्राट श्रीस्वामी हरिदासजी महाराज के मनोहारी दर्शन करने के उपरांत श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन भारत ट्रस्ट व अंतरराष्ट्रीय सेवायत परिषद के संस्थापक श्रीहरिदास पीठाधीश्वर इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज व आचार्य विप्रांश वल्लभ गोस्वामी से आशीर्वाद प्राप्त किया।साथ ही ब्रज संस्कृति के संदर्भ में गहन जानकारी अर्जित की।
उप्र संस्कृति विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में ब्रज भ्रमण पर पहुँचे इस सांस्कृतिक प्रतिनिधि मण्डल में यात्रा का संयोजन क़र रहे उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से संस्कृति विशेषज्ञ डॉ. उमेश शर्मा एवं गीता शोध संस्थान के समन्वयक चंद्रप्रताप सिंह सिकरवार, अनिल सूद, प्रबोधकुमार, डॉ. पी. के. शर्मा, डॉ. आर. के. वत्स, सुशील शर्मा, वी. के. अग्रवाल, जे. पी. मिश्रा, बी. के. चोपड़ा, दिनेश गुप्ता, पारितोष शर्मा, श्रीमती सूद, श्रीमती अंजू ठकुराल आदि अनेक वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
इस अवसर पर आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी महाराज व आचार्य विप्रांश वल्लभ गोस्वामी ने सभी अधिकारियों को माला, पटुका, प्रसाद, श्रीस्वामी हरिदास अभिनन्दन ग्रन्थ एवं “कथा हरिदासबिहारी की” नामक अनुपम साहित्यिक ग्रन्थ सहित श्रीहरिदासबिहारी फाउंडेशन, भारत ट्रस्ट परिवार के स्नेह प्रतीक चिन्ह भेंट किये गये।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234199
This Month : 2497
This Year : 33702

Follow Me