कार्यक्रम

अलिनागरि कुंज में धूमधाम से चल रहा है रसिक संत बालगोविंद दास महाराज का 14 दिवसीय 19वां वार्षिक पुण्यतिथि-समाराधन महोत्सव

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।श्याम वाटिका/शीतल छाया क्षेत्र स्थित अलिनागरि कुंज में ब्रज के प्रख्यात रसिक संत बाल गोविन्द दास महाराज (अलिनागरि) का 19 वां 14 दिवसीय निकुंज प्रवेश तिथि समाराधन महोत्सव विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रारम्भ हो गया है।जो कि 13 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर 26 फरवरी 2026 पर्यंत चलेगा।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि प्रमुख धर्माचार्य पण्डित रामनिवास शुक्ला के पावन सानिध्य में आयोजित इस महोत्सव में वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा नित्य श्रीमद्भागवत मूलपाठ किया जा रहा है।साथ ही सायं 6 से 7 बजे तक प्रख्यात शास्त्रीय गायकों द्वारा भजन व संकीर्तन आदि कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत 23 से 25 जनवरी पर्यंत अपराह्न 3 से सायं 5 बजे तक शरणागति आश्रम,वृन्दावन के महंत बिहारीदास भक्तमाली महाराज अपने श्रीमुख से सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भक्तमाल की कथा श्रवण करा रहे हैं। 25 जनवरी को प्रातः 9 बजे पूज्य महाराजश्री की प्रतिमा का पञ्चामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन-अर्चन होगा।तदोपरांत उनके द्वारा रचित पदों का संगीत की मृदुल स्वर लहरियों के मध्य गायन किया जाएगा। इसके अलावा रात्रि 10 बजे से 26 जनवरी प्रातः 4 बजे तक अखंड श्रीहरिनाम (महामंत्र) संकीर्तन होगा। तत्पश्चात मध्याह्न 12 बजे संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा।
महोत्सव में अलिनागरि कुंज के सेवायत आचार्य पंडित रामनिवास शुक्ल, पंडित विद्या निधि शुक्ल, रासाचार्य स्वामी कुंज बिहारी शर्मा, प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. चंद्रप्रकाश शर्मा, प्रख्यात संगीतज्ञ चन्दन महाराज, स्वामी मनमोहन शर्मा, संत विद्याधर दास, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, गौरव शर्मा, पूर्व प्राचार्य शिवकुमार गोयल आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0146469
This Month : 5258
This Year : 83762

Follow Me