(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।परिक्रमा मार्ग स्थित सुखधाम आश्रम में नववर्ष के उपलक्ष्य में पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज के द्वारा संत, ब्रजवासी वैष्णव सेवा एवं वृहद भंडारे का आयोजन किया गया।जिसमें हजारों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।साथ ही उन्हें दक्षिणा व ऊनी वस्त्र आदि वितरित किए गए।
इस अवसर पर प्रख्यात अध्यात्मविद, समाजसेवी व साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने पीपाद्वाराचार्य जगद्गुरु बाबा बलरामदास देवाचार्य महाराज का शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर एवं प्रसाद आदि भेंट करके उनका अभिनंदन किया।साथ ही यह कहा कि बाबा महाराज ने केवल श्रीधाम वृन्दावन के अपितु समूचे देश के गौरव हैं।उनके द्वारा नर सेवा, जीव सेवा, गौ सेवा, संत सेवा व रोगी सेवा आदि के जो विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं, वे अति प्रशंसनीय हैं।हम ईश्वर से उनके स्वस्थ, समृद्ध व दीर्घ जीवन की मंगल कामना करते हैं।






















This Month : 7797
This Year : 7797
Add Comment