कार्यक्रम

आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी के अ.भा. वर्षीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष बनने हर्ष व्यक्त

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।दुसायत क्षेत्र स्थित ठाकुर सनेह बिहारी मंदिर में अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्य कारिणी की आवश्यक बैठक महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल दत्त वैद्य की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मन्दिर व ठाकुर सनेह बिहारी मंदिर के सेवायत एवं प्रमुख समाजसेवी आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी को सर्वसम्मति से अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
ज्ञात हो कि इससे पूर्व इस पद पर उनके पूज्य पिताश्री स्व. आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी आसीन रह चुके हैं।
इस अवसर पर अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, ब्रज प्रांत अध्यक्ष पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ, पूर्व नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष दिग्विजय दीक्षित, पण्डित राजेश पाठक, कृष्ण मुरारी शर्मा, जमुना शर्मा, राजेश शास्त्री, विनोद दुबे एवं अनिल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, एडवोकेट ने आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी के अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के नगर अध्यक्ष नियुक्त होने पर हर्ष व्यक्त किया है।साथ ही यह कहा है कि आचार्य करन कृष्ण गोस्वामी अपने पूज्य पिताश्री स्व. आचार्य अतुल कृष्ण गोस्वामी की भांति महासभा को सुदृढ़ व सशक्त बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ संकल्पित रहेंगे।साथ ही वे अपने पूज्य पिताश्री के द्वारा अधूरे छोड़े गये कार्यों को निश्चित ही पूर्ण करेंगे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208286
This Month : 7789
This Year : 7789

Follow Me