कार्यक्रम

अग्रवाल शिक्षा मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से संपन्न

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा।बी.एस.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में अग्रवाल शिक्षा मंडल का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे तकनीकी, प्रबंधन और चिकित्सा की शिक्षा के शिखर पुरुष डॉ. राम किशोर अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि पीड़ित मानवता के लिए समाज सेवा करना बहुत जरूरी है, लेकिन किसी संस्था को जन्म देना और फिर उस संस्था के पदाधिकारी बनना ही समाज सेवा नहीं है।
डॉ. राम किशोर अग्रवाल ने कहा कि यह संस्था एक ऐतिहासिक व् प्रतिष्ठित संस्था ही नहीं बल्कि इसकी उपलब्धियां सम्पूर्ण प्रदेश में प्रख्यात हैं।
डॉ. राम किशोर अग्रवाल ने तीन दशक पूर्व के अनेक उन संस्मरणों पर प्रकाश डाला जब वे स्वयं बी.एस.ए. कालेज के सचिव और बी.एस.ए. इंजीनियरिंग कालेज के चेयरमैन थे।
उन्होंने कहा कि तीन दशक पूर्व उन्होंने इस इंजीनियरिंग कालेज की स्थापना के विचार को मूर्त रूप देने के लिए रात दिन एक किया। तब उनके मस्तिष्क में सिर्फ एक ही विचार था कि “महाराष्ट्र” और “कर्नाटक” जाने वाले छात्रों को इंजीनियरिंग की शिक्षा मथुरा में ही सुलभ कराई जाए।
शपथ ग्रहण समारोह में बी.एस.ए. कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल, एडवोकेट के डॉ. राम किशोर अग्रवाल का स्मृति चिन्ह देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
कार्यकम में अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष माधव शरण अग्रवाल, बी.एस.ए. कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक बंसल, किशोर अग्रवाल एवं वरिष्ठ पत्रकार विनोद चूड़ामणि आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208286
This Month : 7789
This Year : 7789

Follow Me