कार्यक्रम

भागवत विदुषी ब्रज रत्न वंदनाश्री 25 दिसंबर से कहेंगी श्रीमद्भागवत कथा

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

जैंत(वृन्दावन)।रामताल रोड़ स्थित चंद्रिका ग्रीन रिसोर्ट में ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान,मथुरा के तत्वावधान में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत लीला महोत्सव दिनांक 25 से 31 दिसंबर 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए महोत्सव के संयोजक पण्डित दीपक शर्मा ने बताया है कि इस सप्त दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ के 25 दिसंबर को प्रातः निकलने वाली श्रीमद्भागवत की भव्य शोभायात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात व्यास पीठ से प्रख्यात भागवत विदुषी ब्रज रत्न वंदनाश्री अपनी सुमधुर वाणी में प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सभी भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा श्रवण कराएंगी। श्रीमद्भागवत की कथा के अलावा भागवतजी की पौराणिक और अलौकिक लीलाओं का दृश्यात्मक व संगीतमय मंचन समूचे देश में पहली बार होगा।ये एक ऐतिहासिक आयोजन है।
ब्रज लोक संस्कृति एवं सेवा संस्थान,मथुरा के संरक्षक पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया, प्रेम चंद्र गोयल, राम प्रकाश- निर्मला देवी वाजपेई, श्रीमती अनुराधा वाजपेई (राधा दीदी), देवेश कृष्ण (राम), अथर्व कृष्ण (राम), दिनेश-रश्मि अग्रवाल (दिनू साड़ी वाले,मथुरा), इंजीनियर प्रेम सिंह, प्रमोद गुप्ता (दिल्ली) एवं चंद्रवान-किशोरी देवी अग्रवाल आदि ने सभी से इस महोत्सव में उपस्थित होने का आग्रह किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0146647
This Month : 5436
This Year : 83940

Follow Me