कार्यक्रम

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पं.गजेन्द्र शर्मा

 

आगरा।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं.प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा सर्व सम्मति से पण्डित गजेन्द्र शर्मा को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
गजेन्द्र शर्मा उत्तर प्रदेश का हरित प्रदेश देखेंगे। गजेन्द्र शर्मा अनेक वर्षों से तन मन धन से समाज में
सेवारत रहते हुए बहुत ही अच्छे कार्य कर रहे हैं। आप चश्मा व्यवसाय से जुड़े हुए उच्च व्यवसायी हैं। इनके प्राइम आप्टिकल्स,संजय प्लेस और फतेहाबाद रोड़ आगरा पर दो प्रतिष्ठान हैं।
संगठन ने उम्मीद जताई है कि उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद हरित प्रदेश में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद समस्त ब्राह्मण समाज को एकजुट करेगा और ब्राह्मण समाज की प्रगति में एक नए आयाम स्थापित करेगा। इनके नेतृत्व में ब्राह्मण समाज को उन्नति के साथ एक नई दिशा एवं नई गति मिलेगी।
गजेन्द्र शर्मा के मनोनयन पर प्रकाश चन्द्र शर्मा,नरेंद्र रावत, पुष्पेंद्र शर्मा,शैलेन्द्र शर्मा,पी.एल.शर्मा, सरोज अवस्थी, आनन्द शर्मा, सन्तोष शर्मा, प्रदीप दुबे, हरिओम शर्मा,सर्वेश कुमार शर्मा,पवन शर्मा, अरविंद मिश्रा,इंद्रदेव गोस्वामी,मनु मिश्रा,सतीश शर्मा,अजय उपाध्याय,अमर दीप कौशिक,प्रवीन शर्मा,आरके शर्मा, सुरेश चंद्र दुबे, राकेश दुबे, दिनेश दुबे, देवेन्द्र दीक्षित,कृष्ण मुरारी उपाध्याय,हरीश उपाध्याय,अजय रावत,मनोज शुक्ला,विनोद शुक्ला, ललित शर्मा,कैलाश नारायण मिश्रा, राहुल शर्मा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाइयाँ प्रेषित कीं हैं।
इनके साथ प्रदीप दुबे प्रदेश कोषाध्यक्ष, जनपद अलीगढ़ जिलाध्यक्ष पुनीत पालीवाल,जिला संयोजक मुकेश पालीवाल और योगेन्द्र कुमार शर्मा का जिला संरक्षक पद पर मनोनयन किया गया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208394
This Month : 7897
This Year : 7897

Follow Me