कार्यक्रम

पूर्व प्राचार्य एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. विनोद बनर्जी द्वारा रचित “अभ्युदय” ग्रन्थ का विमोचन 20 दिसंबर को

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के स्वामी विवेकानंद ऑडोटोरियम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रथम संस्थापक महामंत्री, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अतिरिक्त महामंत्री, हजारीमल सोमानी नगर निगम इंटर कॉलेज, वृंदावन के पूर्व प्राचार्य एवं प्रमुख शिक्षाविद डॉ. विनोद बनर्जी द्वारा शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में प्रदान की गई सुदीर्घ सेवाओं को और अपने अनुभवों को स्वयं द्वारा लिपिबद्ध आत्मकथ्य के रूप में प्रस्तुत “अभ्युदय” ग्रन्थ का विमोचन 20 दिसंबर 2024 शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे होगा।इस ग्रंथ के संपादक डॉक्टर भागवत कृष्ण नांगिया हैं।पद्मश्री मोहन स्वरूप भाटिया की अध्यक्षता में सम्पन्न होने वाले इस विमोचन समारोह की विशिष्ट अतिथि प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री और सांसद श्रीमती हेमामालिनी एवं विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा होंगे।।यह जानकारी आयोजन के संयोजक डॉ. देव प्रकाश ने दी है।कार्यक्रम के सह संयोजक हरिओम गुप्ता व समन्वयक डॉ. कमल कौशिक ने सभी से इस आयोजन में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0146708
This Month : 5497
This Year : 84001

Follow Me