कार्यक्रम

रामकृष्ण मिशन व रामकृष्ण मठ अपनी 335 शाखाओं के द्वारा विश्व भर में कर रहा है जन सेवा के अनेकानेक कार्य

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।मथुरा रोड़ स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के हैड क्वार्टर बेलूर मठ, कोलकाता में रामकृष्ण मिशन की 115 वीं वार्षिक आम बैठक अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम से संपन्न हुई।जिसमें राम कृष्ण मठ एवं राम कृष्ण मिशन के महासचिव स्वामी सुवीरानंद महाराज ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में संस्था के कार्यों पर राम कृष्ण मिशन की संचालन समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत की।साथ ही संस्था को शासन-प्रशासन के द्वारा प्राप्त पुरस्कार व सम्मान, नए शाखा केंद्र एवं संस्था द्वारा देश-विदेश में चलाए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी।
राम कृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन के संयुक्त सचिव स्वामी कृष्ण काली दास महाराज ने बताया कि राम कृष्ण मठ व राम कृष्ण मिशन को वर्ष 2023-24 के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने समाज सेवा के क्षेत्र में मिशन के योगदान के लिए “राज्यपाल उत्कृष्टता पुरस्कार” तथा अरुणाचल प्रदेश सरकार ने राम कृष्ण मिशन द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए “अरुणाचल प्रदेश राज्य पुरस्कार” प्रदान किया गया।इसके अलावा विवेकानंद विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति द्वारा आयोजित अखिल भारतीय संस्कृत छात्र प्रतिभा महोत्सव में 1 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य पदक प्राप्त किया तथा विवेक नगर, अगरतला के विद्यालय को केंद्रीय माध्यम शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष द्वारा एक आदर्श सी.बी.एस.सी. स्कूल के रूप में प्रशस्त किया और विद्यालय के छात्रों ने भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर के बूट कैंप में 6 वां स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि राम कृष्ण मिशन के द्वारा हरियाणा के गुरुग्राम, पश्चिम बंगाल के कल्याणी, असम के खारुपेटिया, महाराष्ट्र के सकवार, तमिलनाडु के तिरुमुक्कुदल एवं मध्यप्रदेश के उज्जैन में 6 नए शाखा केन्द्रों की स्थापना की गई।इसके अलावा राम कृष्ण मठ के द्वारा मध्य प्रदेश के अमरकंटक, पश्चिम बंगाल के दक्षिणेश्वर एवं कर्नाटक के वैंकटपुरा के रूप में 3 नए शाखा केंद्र खोले गए।
स्वामी कृष्ण काली दास महाराज ने कहा कि राम कृष्ण मठ व राम कृष्ण मिशन ने देश भर में स्थित 235 भारतीय शाखा केन्द्रों और उप केंद्रों के माध्यम से विभिन्न सेवा कार्य किए।इन सेवा कार्यों पर कुल 1292.03 रुपए की धनराशि खर्च की गई।
राम कृष्ण मठ व राम कृष्ण मिशन ने भारत ही नहीं अपितु 24 देशों में स्थित अपने 100 शाखा केन्द्रों और उप केंद्रों के माध्यम से अपने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया है और बढ़ा रहे हैं।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208458
This Month : 7961
This Year : 7961

Follow Me