कार्यक्रम

भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 के एशिया कप के फाइनल में विजय की कामना को ब्रजवासियों ने की बांके बिहारी का पूजन

 

ब्रज के लाल चेतन शर्मा के भी मुख्य गेंदबाज के रूप में हैं टीम का हिस्सा

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन। विश्वप्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ब्रजवासियों द्वारा भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 के एशिया कप के फाइनल में विजय की कामना को लेकर विशेष पूजन-अर्चन किया गया। जिसके अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य क्रिकेट बैट और बॉल पर मंगल तिलक लगाया गया।
इससे पूर्व मंदिर के वरिष्ठ सेवायत आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी, मयंक गोस्वामी और विप्रांश वल्लभ गोस्वामी के संयुक्त नेतृत्व में ब्रजवासियों ने पूर्ण भक्तिभाव के साथ ठाकुर बांकेबिहारी महाराज का पूजन अर्चन करते हुए बांग्लादेश पर विजय हासिल करते हुए एशिया कप जीतने की मनोकामना की।साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम अंडर-19 में ब्रज में पले बड़े हुए मुख्य गेंदबाज चेतन शर्मा के उज्जवल भविष्य को लेकर भी कामना की।इसके अलावा समस्त ब्रजवासियों ने एक स्वर से कहा कि हमारे लाड़ले कृष्ण कन्हैया की क्रीड़ा स्थली श्रीधाम वृंदावन की पवित्र धरा पर खेलना सीखे चेतन शर्मा ने अपनी अनोखी गेंदबाजी से भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप के फाइनल तक पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और अब हम सभी बिहारीजी से कामना करते हैं, कि फाइनल मैच में चेतन शर्मा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम को विजयी बनाएं।
इस अवसर पर रासाचार्य देवेंद्र शर्मा, कमल शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, नृत्यगोपाल शर्मा, शुभम शर्मा, दानबिहारी शर्मा, श्यामसुन्दर शर्मा, पुनीत शर्मा, मुकेश शर्मा, गोकुल शर्मा (गोपी), मुकेश कृष्ण शर्मा, डॉ. सचिन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार गौतम, चैतन्य कृष्ण शर्मा, पुष्पराज शर्मा, पवन ठाकुर, प्रेम कौशिक, दीपू बरुआ, दुष्यंत दीक्षित, राहुल अग्रवाल आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0146764
This Month : 5553
This Year : 84057

Follow Me