कार्यक्रम

शब्द सृजन संस्थान के द्वारा वृन्दावन साहित्य महोत्सव का आयोजन 8 दिसम्बर को

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।रमणरेती रोड़ स्थित वृन्दावन शोध संस्थान के विशाल आडिटोरियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी साहित्य के लिये समर्पित “शब्द सृजन संस्थान” (पंजी.) द्वारा वृन्दावन साहित्य महोत्सव 8 दिसम्बर 2024 को बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत राष्ट्रीय संगोष्ठी, पुस्तक विमोचन, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आदि के कार्यक्रम संपन्न होंगे।जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के लगभग 50 कवि-कवयित्री भाग लेंगे।
संस्था के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि “शब्द सृजन संस्थान” प्रति वर्ष देश में बड़े आयोजन करता है।जिसमें देश-विदेश के साहित्यकार सम्मलित होते हैं।
इसी श्रृंखला में इस बार यह आयोजन 8 दिसम्बर 2024 को “वृन्दावन साहित्य महोत्सव” के रूप में वृन्दावन शोध संस्थान के विशाल आडिटोरियम में किया जायेगा।
इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों के लगभग 50 कवियों की सहमति आ चुकी है। साहित्य के इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले साहित्यकारों की लगभग 1 दर्जन किताबों का विमोचन होगा।इस आयोजन में साहित्यकारों द्वारा देश भक्ति, आध्यात्म, ओज, श्रृंगार और हास्य की अविरल धारा प्रवाहित होगी।
डॉ. राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया इस आयोजन में प्रतिभाग करने वाले कवियों एवं साहित्यकारों को साहित्यिक सेवाओं के लिये “वृन्दावन साहित्य सम्मान” से विभूषित किया जाएगा।
“शब्द सृजन संस्थान” के महासचिव देश के वरिष्ठ गीतकार डॉ. ओंकार त्रिपाठी (दिल्ली), राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छन्द गुरु राजकुमार छापड़िया(मुंबई), सचिव ब्रज माहिर (फरीदाबाद), कोषाध्यक्ष गार्गी कौशिक(गाजियाबाद), संगठन मंत्री रजनीश स्वछंद(दिल्ली), हरियाणा प्रभारी रचना गोयल,दिल्ली प्रभारी सीमा पटेल आदि ने सभी से इस महोत्सव में शामिल होने का अनुरोध किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208960
This Month : 8463
This Year : 8463

Follow Me