कार्यक्रम

भारत रक्षा मंच ने सरदार भगत सिंह को किया याद

 

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

आगरा।अथित वन में भारत रक्षा मंच के द्वारा सरदार भगतसिंह की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाई गई।साथ ही उनको किया याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में मंच के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों ने ही अपनी शहादत देकर देश को आजाद कराया। उन्होंने राष्ट्र प्रेम और अदम्य साहस से ब्रिटिश उत्पीड़न के खिलाफ अपने निडर रुख से युवाओं को प्रेरित किया था।अब समय आ गया है कि देश का युवा उनसे प्रेरणा लेकर हिन्दू समाज को जागृत करे और देश में हो रहे घुसपैठ,धर्मांतरण,लव जेहाद के खिलाफ एक जुट होकर विरोध करें।
राष्ट्रीय मंत्री सुजेन आंनद ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने हकीकत में हम सब का दिलजीत लिया। वे हर देशभक्त के दिल में जीवित हैं। हम बस उनके लिए इतना ही कहेंगे कि, यदि कोई हमसे पूँछे कि क्या वो प्राणों से हाथ धो गए। यही कहूँगी मरे नहीं वो अंत काल तक अमर हो गए।
बैठक में कई अन्य विषयों पर भी चिंतन किया गया।साथ ही भारत रक्षा मंच के सभी सदस्यों ने आने वाले महापर्व विजय दशमी पर शस्त्र पूजन का निश्चय किया।इसके अलावा हर माह संगठन लोकल के मुद्दे उठाने के लिए पर्चे वितरण का सुझाव दिया गया।जिसके अंतर्गत लव जेहाद के खिलाफ भी पर्चे वितरण करके एवं अन्य माध्यमों से हिन्दू समाज को जाग्रत किया जाएगा।
बैठक में भारत रक्षा मंच के ब्रज प्रांत संगठन मंत्री श्रीनिवास गुप्ता, ब्रज प्रांत महामंत्री विनोद सिंह कुशवाह, ब्रज प्रांत मंत्री मोहन गुप्ता, महानगर महामंत्री आदित्य पराशर, लोकेश सोनी, एड. कृष्ण मुरारी माहेश्वरी, राकेश कुशवाह, रविप्रकाश अग्रवाल, धर्मेन्द्र वर्मा, देवेंद्र कुमार गुप्ता आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0147152
This Month : 5941
This Year : 84445

Follow Me