(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।गौशाला नगर स्थित श्रीमयूर निकुंज में श्रीहनुमद आराधन मंडल एवं श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में संगीतमय सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत श्रीहनुमानजी महाराज का दिव्य व भव्य श्रृंगार किया गया।साथ ही उनकी विशेष आरती की गई।
श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन की अध्यक्ष व प्रख्यात भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज समस्त सद्गुणों की खान हैं। उनमें वीरता, स्वामी भक्ति, बुद्धि-ज्ञान आदि का भंडार है।जो व्यक्ति जिस कामना से उनकी पूजा-अर्चना करता है,उसकी कामना वे निश्चित ही पूर्ण करते हैं।
श्रीहनुमद आराधन मंडल के अध्यक्ष अशोक व्यास महाराज व भागवत प्रवक्ता मयूर कृष्ण महाराज ने कहा कि श्रीहनुमानजी महाराज भक्ति शिरोमणि हैं।कलिकाल में श्रीहनुमानजी की आराधना के बिना भगवान श्रीरामजी की भक्ति प्राप्त कर पाना असम्भव है।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी एवं सतेन्द्र जोशी ने कहा कि सुंदरकांड का पाठ सभी बाधाओं को दूर करने वाला है।इस पाठ को करने से श्रीहनुमानजी महाराज शीघ्र ही प्रसन्न होकर भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर भागवताचार्य विपिन बापू, आचार्य अश्विनी मिश्र, आचार्य घनश्याम दुबे, डॉ. राधाकांत शर्मा, पंडित श्याम सुंदर ब्रजवासी, आचार्य विमल कृष्ण पाठक, सुमंत कृष्ण महाराज, नवीन कृष्ण आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।























This Month : 8438
This Year : 8438
Add Comment