कार्यक्रम

कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुरश्री राधिका बिहारी महाराज का त्रिदिवसीय पाटोत्सव एवं होली महोत्सव 19 मार्च से

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुर श्री राधिका बिहारी महाराज का 19 वां पाटोत्सव एवं त्रिदिवसीय होली महोत्सव 19 से 21 मार्च 2024 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम की अध्यक्ष महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी (जटा वाली मां) के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का शुभारंभ 19 मार्च को प्रातः 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन, अखंड रामायण पाठ एवं अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन के साथ होगा।तत्पश्चात् मध्याह्न 2 बजे से ठाकुरजी की भव्य शोभायात्रा समूचे नगर में गाजे-बजे के साथ निकाली जाएगी।
20 मार्च को प्रात 7 बजे से 11 बजे तक विश्व कल्याणार्थ वृहद यज्ञ होगा।तदोपरान्त संत-विद्वत सम्मेलन का आयोजन होगा।मध्याह्न 1 बजे से महंतों का सम्मान एवं संत, ब्रजवासी, वैष्णव सेवा (वृहद भंडारा) आदि के कार्यक्रम होंगे।
21 मार्च को प्रातः 10 बजे से विश्व कल्याणार्थ वृहद यज्ञ की पूर्णाहुति होगी।जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य अपनी-अपनी आहुतियां देंगे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0181807
This Month : 50
This Year : 119100

Follow Me