नियुक्ति

विनय चाहर का पी.सी.एस.(जे)में चयन

दीवानी में खुशी का माहौल
आगरा 3ृ1अगस्त। आगरा के खेरागढ़ के गाँव मुरकिया निवासी विनय चाहर पुत्र श्री दौलतराम एडवोकेट ने पी.सी.एस.(जे)परीक्षा-2022 उत्तीर्ण कर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट बने हैं। ये आगरा दीवानी कचहरी में पिछले तीन साल से वकालत कर रहे थे। उन्होंने पी.सी.एस.(जे) की परीक्षा में सफलता स्व-अध्ययन यानी बगैर कोचिंग के प्रथम प्रयास में प्राप्त की है।
श्री चाहर ने आगरा कॉलेज से बी.ए. करने के बाद गुजरात के भुज स्थित एस.डी.कॉलेज से एलएल.बी. की है। श्री चाहर भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त है। विनय चाहर की सफलता पर के.पी.सिह एडवोकेट, विजय शर्मा एडवोकेट फिरोजाबाद, प्रभाकर शर्मा एडवोकेट, सुरेशचन्द्र एडवोकेट, डॉ.बचन सिंह सिकरवार वरिष्ठ पत्रकार, हेमेन्द्र चतुर्वेदी वरिष्ठ पत्रकार, अनिल शर्मा एडवोकेट, सुरेन्द्र सिह चाहर एडवोकेट, ताराचन्द मालोनिया एडवोकेट, नवीन वर्मा एडवोकेट, अरुण सोलंकी, धर्मेश धाकरे एडवोकेट आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0181971
This Month : 214
This Year : 119264

Follow Me