कार्यक्रम

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी “ब्रज विभूति सम्मान” से अलंकृत

 

(डॉ. राधाकांत शर्मा)

वृन्दावन।गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में 27वें झूलन महोत्सव के अंतर्गत भुवालका जन कल्याण ट्रस्ट (कोलकाता), श्रीनाथ सेवा धाम व डॉ. मनोज मोहन शास्त्री फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में नगर के वरिष्ठ साहित्यकार व आध्यात्मिक पत्रकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी को “ब्रज विभूति सम्मान” से अलंकृत किया गया है।उन्हें यह सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख शिक्षाविद नामदेव शर्मा, मुख्य अतिथि नियो न्यूज नेटवर्क, मथुरा के चेयरमैन अनिल शर्मा व विश्वविख्यात भागवताचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री आदि ने प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र, ठाकुरजी का पटुका प्रसादी माला व नगद धनराशि आदि भेंट कर संयुक्त रूप से प्रदान किया।
पुराणाचार्य डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रज सम्बन्धी उत्कृष्ट लेखन के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान हैं।हम सभी उन्हें सम्मानित करके स्वयं को गौरांवित अनुभव कर रहे हैं।साथ ही ठाकुरजी से उनकी उत्तरोत्तर प्रगति एवं सुखद व समृद्ध जीवन की मंगल कामना करते हैं।
इस अवसर पर प्रख्यात संत जयकिशोर शरण महाराज, भागवताचार्य श्रीहरि सुरेश महाराज, प्रख्यात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल गोयल, प्राचार्य ब्रज किशोर त्रिपाठी, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, श्रीधर भुवालका, श्रीमती माला भुवालका, मीरा शास्त्री, पद्मनाभ शास्त्री, चंद्रकांता ठाकुर, राहुल पटेल, वेदपाल शर्मा, ठाकुर विजय सिंह आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन के प्रोफेसर के.एम.अग्रवाल ने किया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0208256
This Month : 7759
This Year : 7759

Follow Me