कार्यक्रम

ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में पुरुषोत्तम मास की धूम

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।सेवाकुंज क्षेत्र स्थित प्राचीन ठाकुर श्रीराधा दामोदर मन्दिर में पुरुषोत्तम मास के पावन उपलक्ष्य में ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज को विशेष श्रृंगार धारण कराये गए।साथ ही मन्दिर के सेवायत आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी (बड़े गुसाईं महाराज) व अंगसेवी आचार्य दामोदर चंद्र गोस्वामी महाराज के द्वारा ठाकुर विग्रहों की वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजा-अर्चना करके विशेष आरती की गई।
आचार्य कनिका प्रसाद गोस्वामी (बड़े गुसाईं महाराज) ने कहा कि भारतीय वैदिक सनातन धर्म में पुरुषोत्तम मास की अत्यधिक महत्ता है।इस मास में किया गया कोई भी पुण्य कार्य अन्य मास की अपेक्षा अधिक फल प्रदान करता है। इसीलिए इसे अधिक मास भी कहा जाता है।इसी के अन्तर्गत आज ठाकुर श्रीराधा दामोदर लाल जू महाराज को विशेष श्रृंगार धारण कराये।सत ही उन्हें 56 भोग निवेदित किए गए हैं।हजारों लोगो ने ठाकुरजी के दर्शन कर मंदिर की चार परिक्रमाएं कीं।ज्ञात हो ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर की चार परिक्रमा करने से गिरिराज गोवर्धन की सप्त कोसी परिक्रमा करने जितना फल प्राप्त होता है।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व डॉ. राधाकांत शर्मा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234244
This Month : 2542
This Year : 33747

Follow Me