आगरा: सोमवार, हिन्दू कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मनकामेश्वर महादेव मंदिर दर्शनार्थ, पदयात्रा कर प्रभात फेरी निकाली।
उन्होंने महादेव जी से प्रार्थना की, कि अगली बार भी भगवा सरकार आये, भगवा का परचम लहरे।
सभा के पदाधिकारियों ने अपने प्रदेश प्रदेश कार्यालय ट्रांस यमुना कॉलोनी से पदयात्रा, प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। प्रभात फेरी के अवसर पर पूर्व पार्षद मोहन गुप्ता, एडवोकेट कृष्ण मुरारी महेश्वरी आदि स्था.गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस पुनीत अवसर पर अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने कहा कि सावन का माह, पवित्र माह,जो भगवान शिव को समर्पित होता है। जो भी भक्त श्रद्धा से भोलेनाथ से कुछ भी मांगते हैं उनकी मन्नत पूरी होती है। हम सभी भी महादेव जी से यही प्रार्थना करते हैं कि अगली बार भगवा सरकार आए, भगवा परचम लहराए। सभा के कार्यकर्ता,ट्रांस यमुना कॉलोनी से पदयात्रा करते हुए, रामबाग, रामबाग से यमुना घाट एवं यमुना किनारा हाथी घाट होते हुए मनकामेश्वर महादेव मन्दिर पहुंचे। सभी कार्यकर्ता श्रद्धा भाव से महादेव जी के गुणगान कर रहे थे।
भोले की जय जय कार बोल रहे थे। प्रभात फेरी, पदयात्रा में देवेंद्र मित्तल, नरेश गोस्वामी, कमलेश शर्मा,अनिल कुमार, साधना कुशवाहा, गीता चौहान, मुन्नी खान, नैना माहेश्वरी, मोहन उपाध्याय ,आलोक जैन, राजू दिवाकर, सचिन गुप्ता, सुशील भदोरिया, राहुल चित्तौड़िया, करण राजपूत, मोनू कुशवाह, ज्ञान सिंह दिवाकर, जितेंद्र शिवहरे,रवि राठौर ,सोनू ठाकुर, सनी कुमार, अन्ना सविता, भोला शर्मा, देवेंद्र ठाकुर ,गौरव सविता, सोना सविता आदि प्रमुख थे।
हिंदू कल्याण महासभा ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में निकली प्रभात फेरी पदयात्रा।





















This Month : 7718
This Year : 7718
Add Comment