वृन्दावन।मथुरा रोड़ (अटल्ला चुंगी) स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मन्दिर (कांच का मन्दिर) में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में सप्तदिवसीय दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव 29 जुलाई से 04 अगस्त 2023 पर्यंत आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. राधाकांत शर्मा ने बताया है कि बैकुंठवासी सदगुरुदेव श्रीहरि कौशल महाराज की पावन स्मृति में आयोजित होने वाले इस दिव्य श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ 29 जुलाई को प्रातः 9 बजे निकलने वाली भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तत्पश्चात अपराह्न 3 से सायं 7 बजे तक भागवत विदुषी श्रीहरि वर्षा कौशल अपनी अमृतमयी वाणी के द्वारा भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण कराएंगी।जिसमें सभी भक्त-श्रृद्धालु सादर आमंत्रित हैं।
भागवत विदुषी श्रीहरि वर्षा कौशल 29 जुलाई से कहेंगी श्रीमद्भागवत कथा



















This Month : 2498
This Year : 33703
Add Comment