कार्यक्रम

कृष्ण की नगरी में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा, जय जयकारों से हुआ भव्य स्वागत

मथुरा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा भगवान परशुराम शोभायात्रा रविवार को शगुन मैरिज होम महोली रोड से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा में जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा का शुभारंभ शगुन पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान विधायक पंडित श्रीकांत शर्मा राजकुमार शर्मा शोभाराम शर्मा ने भगवान गणेश और भगवान परशुराम की आरती उतारी। भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग बैंड की धुन पर थिरकते हुए चल रहे थे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी चल रही थी उनके पीछे घोड़े पर सवार ब्राह्मण समाज के बालक आकर्षक पोशाक में चल रहे थे।वही विधायक श्रीकांत शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन-जन की आस्था के केंद्र हैं और इस अवसर पर केवल ब्राह्मण समाज ही नहीं 36 बिरादरी के लोग मिलजुलकर भगवान परशुराम जी को याद करते हैं।वही पूर्व विधायक पंडित श्याम शर्मा शर्मा ने कहा कि सत्य के धारक भगवान परशुराम ‘परशु’ प्रतीक है पराक्रम का। ‘राम’ पर्याय है सत्य सनातन का। इस प्रकार परशुराम का अर्थ हुआ पराक्रम के कारक और सत्य के धारक। शास्त्रोक्त मान्यता तो यह है कि परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। अत: उनमें आपादमस्तक विष्णु ही प्रतिबिबित होते हैं। मेरी विनम्र व्याख्या यह है कि ‘परशु’ में भगवान शिव समाहित हैं और ‘राम’में भगवान विष्णु। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रशेखर शर्मा एवं संचालन पंडित राजेश पाठक ने किया वही सभा के संगठन मंत्री श्याम शर्मा ने बताया शोभा यात्रा बजरंग चौराहा शांति नगर होती हुई बीएससी कॉलेज पर समापन हुई
इस अवसर पर तपेश भारद्वाज पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मधु शर्मा नवल किशोर शर्मा रमाकांत शर्मा डॉ गौरव भारद्वाज राज नारायण गौड़ मृदुल कांत शास्त्री योगेश द्विवेदी कुलदीप पाठक सुभाष चंद शर्मा आशीष शर्मा सर्वेश चतुर्वेदी दिनेश कौशिक छाया गौतम विजय शर्मा संजय हरियाणा आदि मौजूद थे

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234175
This Month : 2473
This Year : 33678

Follow Me