कार्यक्रम

ब्रह्मलीन महंत स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज का षोडशी महोत्सव 11 जुलाई को

वृन्दावन।मोतीझील स्थित अखंडानंद आश्रम (आनंद वृन्दावन) के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मलीन महंत स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज का षोडशी महोत्सव (भंडारा) 11 जुलाई 2023 को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
अखंडानंद आश्रम के संत सेवानंद ब्रह्मचारी व आचार्य मनोज शुक्ला ने बताया है कि षोडशी महोत्सव के अंतर्गत वृहद श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन ब्रज के प्रख्यात संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज की अध्यक्षता में होगा। जिसमें कई प्रख्यात संत,विद्वान व धर्माचार्य भाग लेंगे।तत्पश्चात संतों व महंतों के द्वारा वर्तमान अध्यक्ष महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज को चादर ओढ़ाई जाएगी।
आनंद वृन्दावन चेरिटेबल ट्रस्ट के महामंत्री चिराग सी शाह ने सभी भक्तों-श्रृद्धालुओं से इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234175
This Month : 2473
This Year : 33678

Follow Me