कार्यक्रम

श्रीश्याम सेवादार परिवार(रजि.) की नवीन कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण व सम्मान समारोह

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

मथुरा।मथुरा-दिल्ली राजमार्ग स्थित अग्रवाल होटल में श्रीश्याम सेवादार परिवार (रजि.) की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री एवं व्यापारी कल्याण बोर्ड उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने खाटू श्याम की छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बाबा की छवि पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग का स्वागत परिवार के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने‌ माल्यार्पण, पटका ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर गोपाल चतुर्वेदी का स्वागत परिवार के संगठन मंत्री, महासचिव एवं सह सचिव में माल्यार्पण कर, सम्मान पत्र एवं दुशाला ओढ़ाकर किया।
परिवार के सचिव मोहित अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीश्याम सेवादार परिवार की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ है।जिसमें कुल 38 मेंबरों ने शपथ ली है।जिसके अध्यक्ष के रूप में नीरज मंगला, उपाध्यक्ष अजय सैनी, महासचिव विष्णु चौधरी, सचिव मोहित अग्रवाल, सहसचिव रॉकी अग्रवाल, संगठन मंत्री बनवारी लाल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राहुल पोशाक वाले आदि ने निष्पक्ष रूप से कार्य करने की शपथ ली। साथ ही नवीन सदस्यों ने कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की।
मुख्य अतिथि रविकांत गर्ग ने कहा कि जिस तरीके से श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा धर्म के क्षेत्र में जो निष्पक्ष रुप से कार्य किया जा रहा है, वह अपने आप में एक सराहनीय कार्य है।साथ ही जिस तरह इस परिवार में अधिकतर युवा पीढ़ी के सदस्य जुड़े हुए हैं और धर्म के प्रति पूर्ण रूप से आस्था है, यह बात अपने अपने अद्भुत हैं।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीश्याम सेवादार परिवार द्वारा जो हर महीने खाटू श्याम बाबा का निशुल्क कीर्तन किया जाता है, वह प्रथम बार मथुरा में परिवार द्वारा शुरू किया गया है।नि:शुल्क कीर्तन करके जगह:जगह धर्म व अध्यात्म का जो प्रचार-प्रसार किया जा रहा है, वो बहुत ही सराहनीय एवं पुण्य कार्य है।
अध्यक्ष नीरज मंगला ने कहां की श्रीश्याम सेवादार परिवार की स्थापना श्रीखाटू धाम के मुख्य महंत नरेंद्र सिंह चौहान के आदेशानुसार जनवरी 2023 में की गई थी।तभी से श्याम बाबा के हर महीने निशुल्क कीर्तन किए जा रहे हैं। इसी श्रंखला में आगे भी कीर्तन एवं समय-समय पर मेडिकल कैंप , असहाय लोगों के लिए जरूरत के अनुसार उनकी सहायता, गरीब कन्याओं के विवाह, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान आदि के कार्य श्रीश्याम सेवादार परिवार के द्वारा किए जाते रहे हैं।
कार्यक्रम में सोनू गुप्ता, सुशील वार्ष्णेय, एडवोकेट दीपक गोयल, मनीष अग्रवाल, डॉ. गौरव अग्रवाल, गौरव बंसल, विजय गोस्वामी, मनोज गोयल, प्रतिक मित्तल, प्रियांश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, पवन अग्रवाल, राधाचरण, हर्ष गौतम, शंकरलाल, शालू सैनी, ललित अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता, राहुल बंसल आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन मुकेश अग्रवाल(अलीगढ़) ने किया।धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अजय सैनी द्वारा किया गया।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234172
This Month : 2470
This Year : 33675

Follow Me