कार्यक्रम

स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज बने अखंडानंद आश्रम के अध्यक्ष

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।मोतीझील स्थित अखंडानंद आश्रम (आनंद वृन्दावन)ट्रस्ट के द्वारा महंत स्वामी सच्चिदानंद सरस्वती महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद उनके उत्तराधिकारी पद पर महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज श्रीमद्भागवत, श्रीराम चरित मानस,श्रीमद्भगवद्गीता एवं अन्य धर्मग्रंथों के प्रकांड विद्वान हैं।उन्होंने समूचे विश्व में धर्म व अध्यात्म का प्रचार-प्रसार कर असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया है।
अखंडानंद आश्रम ट्रस्ट के महामंत्री चिराग सी शाह, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, संत सेवानंद ब्रह्मचारी,महंत बाबा संतदास महाराज, साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया, आचार्य मनोज शुक्ला, डॉ. राधाकांत शर्मा आदि ने ठाकुरजी से यह प्रार्थना की है, कि वे महंत स्वामी श्रवणानंद सरस्वती महाराज को इतनी सामर्थ्य व ऊर्जा प्रदान करें कि वे ब्रह्मलीन स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज द्वारा संस्थापित लोक कल्याणकारी परम्पराओं का पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वाह कर सकें।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234148
This Month : 2446
This Year : 33651

Follow Me