(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)
वृन्दावन।रमणरेती क्षेत्र स्थित फोगला आश्रम में भागवत मिशन ट्रस्ट के द्वारा विशाल श्रीमद्भागवत कथा एवं श्रीगुरू पूर्णिमा महोत्सव 26 जून से 3 जुलाई 2023 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि भागवत मिशन ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में 26 जून से 2 जुलाई पर्यंत अपराह्न 3 से सायं 7 बजे तक विश्वविख्यात भागवत प्रवक्ता एवं ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के सेवाधिकारी आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी महाराज अपने श्रीमुख से भक्तों-श्रृद्धालुओं को श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण कराएंगे।
इसके अलावा 3 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजित किया जाएगा।जिसके अंतर्गत देश-विदेश के असंख्य भक्त-श्रृद्धालु महाराजश्री का पूजन-अर्चन कर उनसे गुरु दीक्षा ग्रहण करेंगे।
इस आयोजन में प्रख्यात धर्माचार्य आचार्य गौरव कृष्ण गोस्वामी महाराज भी उपस्थित रहेंगे।






















This Month : 2448
This Year : 33653
Add Comment