कार्यक्रम

श्रीमहान्त अच्युतानंददास महाराज का 17 वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 20 जून से

(डॉ. गोपाल चतुर्वेदी)

वृन्दावन।पत्थरपुरा क्षेत्र स्थित श्रीगोपालजी मन्दिर (श्रीमाध्वगौड़ेश्वर आश्रम) में अनन्त श्रीविभूषित श्रीमहान्त अच्युतानंददास महाराज का 17 वां त्रिदिवसीय वार्षिक तिरोभाव महोत्सव 20 से 22 जून 2023 पर्यंत अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया जा रहा है।
महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महामंडलेश्वर सच्चिदानंद शास्त्री महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित होने वाले इस महोत्सव शुभारम्भ 20 जून को पूज्य महाराजश्री के चित्रपट के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा।तत्पश्चात शुभाधिवास मंगलघट स्थापना की जाएगी।
21 जून को अखंड हरिनाम संकीर्तन प्रारम्भ होगा।इसके अलावा ठाकुरजी का भव्य फूल-बंगला सजाया जाएगा।इसके अलावा अपराह्न 4 बजे से संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित होगा।जिसमें कई प्रख्यात संत भाग लेंगे।
22 जून को प्रातः 8 बजे संतों व भक्तों-श्रृद्धालुओं के द्वारा बाबा महाराज की समाधि स्थल का पूजन किया जाएगा।तदोपरांत 11 बजे संत-महान्त, ब्राह्मण,ब्रजवासी सेवा एवं वृहद भंडारा आदि के कार्यक्रम होंगे।

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234148
This Month : 2446
This Year : 33651

Follow Me