कार्यक्रम

डॉ. राधाकांत शर्मा मथुरा रेडियो पर देंगे अक्षय तृतीया की जानकारी

वृन्दावन।ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) के मथुरा-वृन्दावन केंद्र से नगर के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की ब्रज वार्ता “अक्षय तृतीया कौ महात्तम और मान्यताएं” का प्रसारण शनिवार को केंद्र द्वारा किया जाएगा।
इस बारे में जानकारी देते हुए आकाशवाणी मथुरा-वृन्दावन केंद्र के ब्रज साहित्यिक कार्यक्रमों के निष्पादक डॉ. देवेन्द्र सारस्वत ने बताया है कि अक्षय तृतीया के अवसर पर विश्वविख्यात ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में वर्षभर में केवल एक बार होने वाले चरण दर्शन के विषय पर वृन्दावन के युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा की वार्ता का प्रसारण आकाशवाणी के मथुरा – वृन्दावन केंद्र से 22 अप्रैल 2023 शनिवार को ब्रज माधुरी कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः 07:30 बजे से किया जाएगा।यह प्रसारण 10 मिनट का होगा जिसका वाचन ब्रज भाषा में होगा।जिसे आप सभी श्रोता आकाशवाणी के एफ.एम. चैनल संख्या 102.2 पर श्रवण कर सकते हैं।
डॉ. राधाकांत शर्मा
7417533551

About the author

Rekha Singh

Add Comment

Click here to post a comment

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0234075
This Month : 2373
This Year : 33578

Follow Me