कार्यक्रम

निकुंजवासी रासाचार्य स्वामी पंडित श्रीराम शर्मा का स्मृति महोत्सव 13 दिसम्बर को

वृन्दावन।निकुंज लीला प्रविष्ट प्रख्यात रासाचार्य स्वामी पंडित श्रीराम शर्मा का स्मृति महोत्सव 13 दिसम्बर 2022 को वंशीवट क्षेत्र स्थित मलूक पीठ में आयोजित किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए महोत्सव के मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है इस स्मृति महोत्सव का शुभारंभ निकुंजवासी रासाचार्य स्वामी श्रीराम शर्मा के चित्रपट के पूजन-अर्चन व दीप प्रज्वलन के साथ होगा।तत्पश्चात संतों द्वारा श्रीमद्भक्तमाल का मूल पारायण, समाज गायन व स्मृति सभा आदि के कार्यक्रम होंगे।
ज्ञात हो कि राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त रासाचार्य स्वामी पंडित श्रीराम शर्मा 26 नवम्बर को ठाकुर प्रिया-प्रीतम की निकुंज लीला में प्रविष्ट हुए थे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233027
This Month : 1325
This Year : 32530

Follow Me