कार्यक्रम

वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक “शशि” का जबलपुर की साहित्यिक संस्था “कादम्बरी” द्वारा किया गया सम्मान

मथुरा।वरिष्ठ बाल साहित्यकार डॉ दिनेश पाठक “शशि” को जबलपुर की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “कादम्बरी” द्वारा 13 नवम्बर 2022 को सायं 4 बजे से रात 9.30 तक चले अखिल भारतीय साहित्यकार एवं पत्रकार सम्मान समारोह में “श्रीरामेन्द्र तिवारी स्मृति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मंचासीन “कादम्बरी” संस्था के अध्यक्ष एवं साहित्य भूषण आचार्य भगवत दुबे, डॉ. राजकुमार सौमित्र, डॉ. भगवान स्वरूप शर्मा चैतन्य, संस्था महासचिव राजेश पाठक प्रवीण एवं साध्वी के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
जबलपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित इस भव्य समारोह में पूरे देश के 92 साहित्यकारों एवं पत्रकारों को सम्मानित किया गया।जिसके अंतर्गत डॉ. दिनेश पाठक “शशि” मथुरा को भी उनके समग्र साहित्य लेखन पर यह पुरस्कार प्रदान किया गया।जिसमें अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और पांच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गई।
ज्ञात हो कि डॉ. दिनेश पाठक “शशि” की अब तक 52 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। साथ ही उनकी कई पुस्तकों का नौ भाषाओं में अनुवाद भी हो चुका है।इसके अलावा उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन तथा भारत सरकार के दो बड़े पुरस्कारों सहित तीन दर्जन से अधिक साहित्यिक संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जा चुका है।
उनकी एक बाल कहानी पर शार्ट फिल्म का निर्माण हुआ है और उनकी कई बाल कहानी विद्यालयों के हिन्दी पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। रेलवे से सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त डॉ दिनेश पाठक शशि गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सलाहकार समिति के चयनित सदस्य हैं।
डॉ. दिनेश शर्मा “शशि” को जबलपुर की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था “कादंबरी” द्वारा सम्मानित किए जाने पर ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने हर्ष व्यक्त किया है।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233001
This Month : 1299
This Year : 32504

Follow Me