वृन्दावन। गौरा नगर स्थित श्रीसिद्ध पीठ दुर्गा मन्दिर में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं हवन आदि के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।
इसकी जानकारी देते हुए दुर्गा मन्दिर के सेवायत आचार्य रामनिहोर शास्त्री ने बताया कि चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में मां भगवती के पावन सानिध्य में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दैनिक प्रातः 6:30 बजे से वेदज्ञ ब्राह्मणों के द्वारा दुर्गा सप्तशती का सस्वर पाठ किया जा रहा है।साथ ही सांय को हवन आदि के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।उन्होंने बताया कि दुर्गा सप्तशती मां भगवती को अत्यधिक प्रिय है। नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां भगवती अपने भक्तों के सभी दुख हर लेती हैं। साथ ही भक्तों को मनवांछित फल प्रदान करती हैं। नवरात्रि में नौ दिन उपवास रखने से और श्रद्धा – विश्वास से मां भगवती की पूजा – अर्चना करने से देवी मां उनके घरों में अन्न के भंडार भर देती हैं साथ ही सुख शांति बनी रहती है।इसीलिए नवरात्रि व्रत अवश्य करने चाहिए।
डॉ. राधाकांत शर्मा


















This Month : 1351
This Year : 32556
Add Comment