कार्यक्रम

सटीक सिद्ध होती हैं आचार्य संतोष पाण्डेय की भविष्य वाणियां

वृन्दावन।छटीकरा रोड़ स्थित ब्रज सेवा संस्थान के कार्यालय पर मेंहदीपुर बालाजी स्थित श्री बालाजी संकट मोचन आश्रम के अधिष्ठाता व प्रख्यात ज्योतिषविद् आचार्य संतोष चंद्र पाण्डेय का उनके द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर की गईं उत्कृष्ट आध्यात्मिक व ज्योतिष सम्बन्धी उपलब्धियों के लिए उनका सम्मान व अभिनंदन किया गया। उन्हें यह सम्मान ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी व महामंत्री डॉ. राधाकांत शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर,श्रीफल व स्मृति चिन्ह देकर एवं ठाकुरजी बांके बिहारी जी महाराज का पटुका प्रसादी माला व प्रसाद आदि भेंट कर किया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि आचार्य संतोष चंद्र पाण्डेय ने अध्यात्म व ज्योतिष के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जो पहचान बनाई है, वह अति प्रशंसनीय है। आचार्यश्री संतोष चंद्र पाण्डेय श्री बालाजी महाराज के अनन्य उपासक हैं। उन्होंने अपना समूचा जीवन पिछले लगभग 50 वर्षों से श्री बाला जी महाराज की सेवा में समर्पित किया हुआ है।आपने प्रत्येक माह की 20 तारीख को देश के प्रख्यात संगीतज्ञों से “सुन्दरकाण्ड” का संगीतमय पाठ कराने का संकल्प लिया हुआ है। जिसे वे सन 1974 से निरन्तर करा रहे हैं। इस माह की 20 तारीख को उन्होंने आकाशवाणी मथुरा – वृन्दावन के प्रख्यात लोक गायक एवं ब्रज के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पं. देवकीनंदन शर्मा को “सुन्दरकाण्ड” पाठ के लिए मेंहदीपुर बालाजी स्थित अपने आश्रम में आमंत्रित किया है।
ब्रज सेवा संस्थान के महामंत्री डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि आचार्य संतोष चंद्र पाण्डेय के द्वारा की गईं भविष्य वाणियां सटीक व सत्य साबित होती हैं। इन्होंने कुछ दिनों पूर्व ही उत्तर प्रदेश विधान सभा के चुनाव से सम्बन्धित 10 फ़रवरी 2022 को ट्वीटर के माध्यम से उत्तर प्रदेश में भाजपा को 265 से ज्यादा सीटें मिलने की जो भविष्य वाणी की थी, जो कि पूर्ण सत्य साबित हुई। इन्होंने पूर्व में भी राजस्थान विधानसभा चुनावों से पूर्व कांग्रेस की सरकार व अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने की को भविष्य वाणी की थी,वो भी सत्य निकली।आपने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने की को भविष्य वाणी की थी, वो भी पूर्णतः सत्य सिद्ध हुई थी। वस्तुत: आप पर श्री बालाजी महाराज की अनंत व अपार कृपा है।
ब्रज सेवा संस्थान के द्वारा सम्मानित हुए आचार्य संतोष चंद्र पाण्डेय ने कहा कि उनके द्वारा अध्यात्म, ज्योतिष व समाजसेवा आदि के क्षेत्र में जो भी कार्य किए जा रहे हैं,वे सब श्री बालाजी महाराज द्वारा प्रदत्त क्षमता व ऊर्जा से हो रहे हैं। हमारे आश्रम के द्वारा सनातन संस्कृति को समुन्नत बनाने के लिए मेंहदीपुर बालाजी में नि:शुल्क गुरुकुल व अन्न क्षेत्र आदि चलाए जा रहे हैं। साथ ही भक्तों व श्रद्धालुओं के ठहरने व भोजन आदि की निःशुल्क सेवा की जा रही है। हमारे आश्रम से विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति किसी न किसी रूप में जुड़े हुए हैं।
इस अवसर पर संगीताचार्य स्वामी देवकीनंदन शर्मा, आकाशवाणी मथुरा के पूर्व उद्घोषक पंडित राधाबिहारी गोस्वामी, वरिष्ठ साहित्यकार सतेंद्र जोशी,अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ, आचार्य ईश्वर चंद्र रावत, महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. आदित्यानंद महाराज, श्रीहित परमानंद शोध संस्थान के संस्थापकाध्यक्ष आचार्य विष्णुमोहन नागार्च आदि की उपस्थिति विशेष रही।संचालन डॉ. राधाकांत शर्मा ने किया।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0111353
This Month : 6674
This Year : 48646

Follow Me