कार्यक्रम

ब्रज जन सेवा समिति के द्वारा बांटे गए निर्धनों को कम्बल

वृन्दावन।नगर की प्रमुख समाजसेवी संस्था ब्रज जन सेवा समिति के द्वारा वृन्दावन नगर एवं यमुना पार स्थित विभिन्न ग्रामों के निर्धन,निराश्रित, असहाय व्यक्तियों को कम्बल वितरित किये गए।
संस्था के संरक्षक संगीताचार्य स्वामी देवकीनन्दन शर्मा व अध्यक्ष डॉ. राधाकांत शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था ने निर्धनों व निराश्रितों की सेवा करने का संकल्प लिया हुआ है। इसके लिए हम समूचे ब्रज में विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर रहे हैं। उसी क्रम में कम्बल वितरण का यह कार्य किया जा रहा है।
संस्था के कोलकाता से आये विशेष सहयोगी मृणाल साहा व आशीष साहा ने कहा कि यों तो निर्धनों व निराश्रितों की सेवा कहीं भी की जा सकती है, परन्तु भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली में सेवा करने का सुख व संतोष सबसे ही अलग है।
कोलकाता के प्रमुख समाजसेवी सनत साहा व असीम साहा ने कहा कि ब्रजवासी भगवान श्रीकृष्ण के अति प्रिय हैं। इनकी सेवा करने से वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं।अतः हम लोग यह सेवा करने के लिए ब्रज-वृन्दावन आये हुए हैं। ठाकुर बाँके बिहारी जी से हमारी कामना है कि वह हमें ब्रज में सेवा करने की और अधिक शक्ति प्रदान करें। साथ ही वह हमें इस कार्य के लिए शीघ्रातिशीघ्र बुलाते रहें।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी,ब्रजबिहारी शर्मा, राजकुमार पाठक उर्फ राजू, राजवीर पाठक,गोविन्द शर्मा, आलोक शर्मा,ममता पाठक, गीता पाठक, वंदना शर्मा,देव, कान्हा आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233001
This Month : 1299
This Year : 32504

Follow Me