कार्यक्रम

भगवान कौशल किशोर जी महाराज का 9 दिवसीय दिव्य जन्म महोत्सव

वृन्दावन।बाँके बिहारी कॉलोनी स्थित ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के द्वारा भगवान कौशल किशोर जी महाराज का 9 दिवसीय दिव्य जन्म महोत्सव अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ चल रहा है।कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए इस दिव्य जन्म महोत्सव में आचार्य महंत रामदेव चतुर्वेदी महाराज के द्वारा श्रीराम कथा, श्री आदर्श रामलीला मण्डल के द्वारा आचार्य लवदेव चतुर्वेदी व आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी के निर्देशन में रामलीला, श्रीरामचरितमानस नवान्ह पाठ एवं सन्तविद्वत प्रवचन आदि के कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
महोत्सव के अंतर्गत श्रीराम नवमी की पूर्व संध्या पर ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में विराजित राम दरबार का दिव्य फूल बंगला सजाया गया। खाद्य व पेय पदार्थों के भोग लगाए गए। साथ ही भगवान श्री राम की महिमा से ओतप्रोत अनेक मधुर भजनों का संगीतमय गायन किया गया।
अखिल भारतीय श्रीराम मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य महंत रामदेव चतुर्वेदी व महोत्सव समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय वैदिक संस्कृति की बहुमूल्य थाती हैं। उनका चरित्र जन-जन को प्रेरणा व ऊर्जा प्रदान करने वाला है। इसीलिए वह न केवल अपने देश में अपितु विदेशों तक में पूज्य हैं। यदि हम लोग उनके गुणों को अपने जीवन में धारण करलें तो हमारे देश की अनेकानेक समस्याओं का निवारण हो सकता है।
महोत्सव की संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी व व्यवस्थापक आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी ने कहा कि ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में प्रतिवर्ष भगवान श्रीराम का जन्म महोत्सव प्रारंभ करने की नींव रामलीला चक्रवर्ती स्वर्गीय गोविंदराम चतुर्वेदी (दादा जी महाराज) ने आज से 48 वर्ष पूर्व डाली थी।जो अपनी सनातन परंपरा को आज भी निभा रही है।
महोत्सव में प्रमुख समाजसेवी तुलसी स्वामी, कुशदेव चतुर्वेदी, राधाकांत शर्मा, लवदेव चतुर्वेदी, श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी, महंत संतोष मुनि, महंत ओंकार बाबा, महंत रामेश्वर दास आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने किया।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233002
This Month : 1300
This Year : 32505

Follow Me