कार्यक्रम

भगवान कौशल किशोर जी महाराज का दिव्य जन्म महोत्सव आयोजन

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

वृन्दावन। बांके बिहारी कॉलोनी स्थित ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में अखिल भारतीय श्री राम मित्र मंडल के द्वारा भगवान कौशल किशोर जी महाराज का दिव्य जन्म महोत्सव 13 से 21 अप्रैल 2021 तक विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आयोजित किया गया है। इस दिव्य नव दिवसीय जन्म महोत्सव की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक का आयोजन ठाकुर कौशल किशोर राम मंदिर में संपन्न हुआ।
अखिल भारतीय श्री राम मित्र मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महोत्सव के संयोजक आचार्य महंत रामदेव चतुर्वेदी ने कहा कि इस दिव्य महोत्सव का शुभारंभ 13 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे श्रीरामचरितमानस के नवान्ह पाठ के साथ होगा।अपराह्न 2:30 से 5:30बजे तक श्रीराम कथा एवं संतों व विद्वानों के प्रवचन होंगे। सांय 6 बजे से 8:30 बजे तक श्री आदर्श रामलीला मण्डल द्वारा आचार्य लवदेव चतुर्वेदी व कुशदेव चतुर्वेदी के निर्देशन में रामलीला व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का मंचन किया जाएगा।रात्रि 9 बजे से मंगल बधाई गायन होगा।
सह संयोजक श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी ने कहा कि 19 अप्रैल को सांय 5 बजे से ठाकुर कौशल किशोर जी महाराज का भव्य फूल बंगला सजाया जाएगा। 21 अप्रैल को श्रीराम नवमी महोत्सव अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर रामजन्म लीला दर्शन, ठाकुर कौशल किशोर महाराज की विशेष जन्म आरती दर्शन एवं बधाई गायन किया जाएगा।
महोत्सव के समन्वयक डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि ठाकुर कौशल किशोर राम मन्दिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है। यहां विगत 48 वर्षों से ठाकुर कौशल किशोर जी महाराज का दिव्य जन्म महोत्सव, श्रीरामचरितमानस का नवान्ह पारायण, मंगलमय श्रीराम कथा एवं श्रीरामलीला दर्शन आदि के आयोजन अत्यंत धूमधाम के साथ आयोजित किए जाते रहे हैं। यह स्थान चतुर्वेदी ब्राह्मण कुलभूषण एवं रामलीला चक्रवर्ती स्वर्गीय गोविन्दराम चतुर्वेदी (दादाजी महाराज) की भजन स्थली है। इस स्थान पर उनके परमाणु आज भी यहां के कण-कण में व्याप्त हैं।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर सच्चिदानंद दास जी महाराज, महंत सन्तोष मुनि, महंत रामेश्वर दास, महंत ओम्कार बाबा, स्वामी सदानंद महाराज, आचार्य लवदेव चतुर्वेदी, आचार्य रामदेव शास्त्री, राधाकांत शर्मा, आचार्य कुशदेव चतुर्वेदी, श्रीमती कुंजलता चतुर्वेदी, संगीताचार्य शम्भूशरण महराज, सनातन देव चतुर्वेदी, योगेश शर्मा, भावना शर्मा, कैलाश अग्रवाल, राजेन्द्र गर्ग, विनीत अग्रवाल एवं राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0232196
This Month : 494
This Year : 31699

Follow Me