देश-दुनिया

कुम्भ बैठक में बैटरी रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रतिबंधित

वृन्दावन। ब्रज भूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बिहारी लाल वशिष्ठ एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने वृन्दावन कुम्भ बैठक में जाने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आये दिन होने वाली कठिनाइयों पर क्षोभ व्यक्त किया है। इन दोनों ने कहा है कि कुम्भ बैठक में बैटरी रिक्शा व चार पहिया वाहनों के प्रतिबंधित होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगो, महिलाओं व बच्चों को अत्यंत असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे ये सब पूरे मेला क्षेत्र का भृमण नही कर पा रहे हैं। क्योंकि मेला क्षेत्र लगभग 56 एकड़ भूमि में है। जबकि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व में यह घोषणा की थी कि वृन्दावन कुम्भ बैठक में आने वाले किसी भी भक्त-श्रद्धालु को कैसी भी कोई असुविधा नही होने दी जायेगी।
पंडित बिहारीलाल वशिष्ठ व डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने इस बात की मांग की है कि वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगो, महिलाओं व बच्चों आदि के लिए बैटरी रिक्शा व अन्य वाहनों को प्रतिबंधित न किया जाए।जिससे वो वृन्दावन कुम्भ बैठक का पूरा-पूरा लाभ उठा सकें।

डॉ. गोपाल चतुर्वेदी

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233074
This Month : 1372
This Year : 32577

Follow Me