देश-दुनिया

प्रशासन की कार्यवाही से आहत व्यापारी और क्षेत्रीय निवासी जनप्रतिनिधियों को आज़ देंगे ज्ञापन…

आगरा। जॉन्स मिल प्रकरण में जिला प्रशासन की हठधर्मिता और लगातार एकपक्षीय कार्यवाही से आहत व्यापारी और क्षेत्रीय निवासी अब एकजुट हो गए हैं। संघर्ष समिति से जुड़े बृजमोहन अग्रवाल, हर्ष गुप्ता और पंकज अग्रवाल की संयुक्त सूचनानुसार 27 दिसंबर, रविवार को सुबह 11:00 बजे जॉन्स मिल संघर्ष समिति के बैनर तले जीवनी मंडी स्थित जन्नत होटल से दर्जनों कारों में सैकड़ों व्यापारियों और क्षेत्रीय निवासियों का काफिला निकलेगा। जनप्रतिनिधियों से ज्ञापन देकर न्याय की गुहार लगाई जाएगी। सबसे पहले 11:00 बजे विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के जीवनी मंडी कार्यालय पर काफिला पहुंचेगा। फिर लगभग 11:45 बजे विधायक राम प्रताप सिंह चौहान जी के गांधीनगर निवास पर, फिर लगभग 12:15 बजे भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेहरू नगर निवास पर, फिर 1:15 पर विधायक योगेंद्र उपाध्याय के नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी निवास पर, फिर 2:15 बजे सांसद एसपी सिंह बघेल जी के शाहगंज स्थित आवास पर और अंत में लगभग 3:15 बजे राज्य मंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश जी के निवास पर पहुंचकर ज्ञापन दिया जाएगा।

Live News

Advertisments

Advertisements

Advertisments

Our Visitors

0233027
This Month : 1325
This Year : 32530

Follow Me